फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धहाल में दो युवकों की मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के तुंगी रशूलपुर और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तिलखरा गांव में रविवार की रात दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। तिलखरा गांव निवासी युवक की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। वहीं, तुंगी रशूलपुर गांव निवासी युवक की लाश पड़ोसी की मड़ई में लटकी मिली। उसका दोनों पैर जमीन से स्पर्श कर रहा था। दोनों युवकों के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


बरदह थाने के तुंगी रशूलपुर गांव निवासी अरुण कुमार (22) पुत्र फिरतू तीन भाई में छोटा और दो बहनों में बड़ा था। वह पढ़ाई पूरी कर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। रविवार को पड़ोसी प्यारेलाल की पोती की शादी थी। बारात में आरकेस्ट्रा आया हुआ था। पड़ोसी होने की वजह से अरुण का पूरा परिवार यहीं भोजन किया। इसके बाद सभी नाच देखने लगे। सोमवार की सुबह प्यारेलाल की बहू मड़ई में ईंधन लेने पहुंची तो उसने अरुण की लाश लटकते हुए देखी।

महिला के शोर मचाने पर परिवारवालों को जानकारी हुई। अरुण की लाश जमीन को स्पर्श कर रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि हत्या के बाद शव लटकाया गया है। अरुण के पिता फिरतू ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। इसी क्रम में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तिलखरा गांव निवासी राकेश सिंह (35) पुत्र दिनेश रविवार की रात अपने घर से 50 मीटर दूर ट्यूबवेल पर सोए थे। सोमवार की सुबह पड़ोसी की महिला राकेश को जगाने पहुंची तो मृत पड़ा था।
विज्ञापन


राकेश की जीभ बाहर निकली हुई थी। जबकि मुंह से खून निकल रहा था। दो भाइयों में छोटे राकेश के पिता की मौत दो माह पूर्व हुई है। बड़ा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है। ऐसे में राकेश के जिम्मे घर की जिम्मेदारी थी। वह एक बेटा और दो बेटियों का पिता था। राकेश की पत्नी संगीता ने हत्या का आरोप लगाया। उसके चाचा सुरेश सिंह ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच में जमीन विवाद और प्रेम प्रपंच जैसे मामलों को भी खंगाला जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें