बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाश ट्रक लूटने की नीयत से खलासी को बंधक बना लिए। तभी पुलिस के पहुंच जाने से बदमाशों अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकें। इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग गए। उनकी बाइक कब्जे में लेकर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है। खलासी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसओ कंधरापुर दीनानाथ पांडेय के अनुसार, खलासी मो. कलीम पुत्र सिद्धीकी कौशांबी जिले के करारी बाजार का निवासी है। उसके मुहल्ले का एक युवक ट्रक चलाता है। मंगलवार को इलाहाबाद से माल लादकर वे गोरखपुर जा रहे थे। कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास रात पौने 11 बजे पीछे से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक किया। ट्रक के न रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। भयभीत चालक ने ट्रक रोका और भाग गया।
बदमाशों ने कलीम को पकड़ लिया। उसे पीटकर रुपये के बारे में पूछ ही रहे थे कि गश्त पर निकली पुलिस की जीप देख वे कलीम को अपनी बाइक पर बैठाकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस जीप पर फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा कर लिए। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा के साथ शहर कोतवाली, कप्तानगंज, बिलरियागंज, महराजगंज आदि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के घेेराबंदी करने पर बदमाश अपनी बाइक और बंधक बनाए गए खलासी मो. कलीम को छोड़कर फरार हो गए। दूसरी तरफ गोलियों की तड़तड़ाहट से गांववालों में दहशत मच गई। पुलिस करीब दो घंटे तक आसपास के गांवों में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने बताया कि बदमाशों की एक बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस उसके जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।