फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने 48 हजार लूटे

Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रौनापार थाने के विषेनी का पूरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने युवक को तमंचा सटाकर 25 हजार रुपया लूट लिया। वह एटीएम से रुपया निकालकर अपने चाचा के साथ बाइक से घर जा रहा था। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से हलाकान चाचा भतीजा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


रौनापार थाने के निबियहवा गांव निवासी अशोक यादव शुक्रवार को रौनापार थाने के चांदपट्टी बाजार पहुंचा। वह मौजूद एटीएम से 25 हजार रुपया निकाला। रुपया लेने के बाद अशोक अपने चाचा करिया यादव को बाइक पर बैठाकर घर के लिए चल दिया। जैसे ही वह विषेनी का पूरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए तमंचा लहराकर रुकने का इशारा किया। भयभीत अशोक ने बाइक रोक दी। इसके बाद, बदमाश असलहा दिखाकर उससे 25 हजार रुपया ले लिए और पुन: उसी दिशा में चले गए, जिधर से वह आए थे। तीनों बदमाश मुंह बांधे हुए थे। घटना से भयभीत चाचा भतीजा किसी        तरह से हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। 

प्रभारी निरीक्षक रौनापार परमानंद द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जगह-जगह नाकेबंदी और    तलाश की जा रही है। अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।  
विज्ञापन



मेंहनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर नहर पुल के पास शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाश तमंचे से भयभीत कर प्राइवेट कंपनी के एजेंट से 23 हजार रुपया, मोबाइल और बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए। वह तगादा करके मेंहनगर बाजार लौट रहा था। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज और एसओ मेंहनगर ने घटना को संदिग्ध बताया। 

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र सोनकर मेंहनगर बाजार में स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। यह कंपनी गांव की महिलाओं को रोजगार के लिए ऋण देती है। बाद में एजेंटों के माध्यम से वसुली किया जाता है। शुक्रवार को जितेंद्र सोनकर मेंहनगर थाने के बरवा सागर गांव में गए थे। वहां से वसूली करके मेंहनगर बाजार में स्थित कंपनी के कार्यालय जा रहे थे।

रास्ते में दौलतपुर नहर पुल के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और जितेंद्र की बाइक को ओवरटेक कर रोकवा लिया। बदमाशों ने जितेंद्र के पास मौजूद 23 हजार रुपया, मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जितेंद्र ने मेंहनगर थाने की पुलिस को सूचना दी। लूट की घटना से हलाकान सीओ लालगंज एसपी तोमर और एसओ मेंहनगर कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

गहन छानबीन के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना को संदिग्ध बताया। एसओ और सीओ का कहना है कि पूछताछ के दौरान पता चला कि जितेंद्र बरवा सागर गांव के महज 650 रुपये की वसुली किया है। वह अपने मोबाइल का नंबर नहीं बता पा रहा, ना ही यह ही बता रहा है कि बदमाश किस बाइक से आए हुए थे। ऐसे में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें