फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के तस्कर की 30 लाख की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा 

Thu, 24 Sep 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ पुलिस ने उसकी 30 लाख की संपत्ति जब्त कर ली।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला निवासी अरुण कुमार सिंह पुत्र रामलगन सिंह मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का सदस्य है। अरुण कुमार सिंह के खिलाफ लालगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि अरुण कुमार सिंह अपने व गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराधिक व समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त है। उसके द्वारा भिन्न प्रकिया अपनाकर अवैध संपत्ति अर्जित की गई है।
विज्ञापन


उसके पास अन्य कोई ज्ञात व वैध आय का माध्यम नहीं है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन के बाद जिलाधिकारी द्वारा  जारी आदेश के तहत गैंगस्टर अरुण कुमार सिंह की चल संपत्ति फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर लिया। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें