फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानदेही पर बरामद हुए रुपये और कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव के पास गत दिनों हुए लूट के मामले में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर थाने की पुलिस गाजीपुर जेल में निरुद्ध दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र के टेल्हूआ गांव में स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे में छिपाकर रखा बैग बरामद किया जिसमें लूट के नौ हजार रुपये, पांच लोगों के बैंक पासबुक, एक डायरी, पैनकार्ड आदि बरामद हुआ। शेष रुपये बदमाशों ने खर्च कर दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के तरछा गांव निवासी सत्यनरायन यादव दौलताबाद बाजार के पास स्थित इलाहाबाद बैंक मित्र है। वह घर के पास अपनी ऑफिस खोले हुए है। यहीं से वह आधार कार्ड के जरिए खाता धारकों को रुपये देने और जमा करने का काम करता है। ग्राहकों को रुपये देने के लिए वह 26 अक्तूबर को बैंक की शाखा से रुपये निकालकर अपने आफिस जा रहा था। रास्ते में जिगर संगडी गांव के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उसे तमंचे से भयभीत कर 89 हजार रुपये और बैग छीनकर फरार हो गए। गहन जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी तो दोनों ने गाजीपुर न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसमें गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के बूढ़ानपुर गांव निवासी शशिभूषण सिंह पुत्र धीरेंद्र और इसी जिले के बहरियाबाद थाने के सरसौटा गांव निवासी बंटी उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र वंशराज का नाम शामिल है। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को बंटी और शशिभूषण सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इन दोनों की निशानदेही पर जहानागंज थाने के टेल्हूआ गांव में स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे में छिपाकर रखा गया बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें