फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप सवारों ने क्षतिग्रस्त किया कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के गनवारा बाजार में सोमवार की रात पिकअप सवार बदमाशों ने पीछा कर रहे कार सवारों को असलहा लेकर दौड़ा लिया। भय के चलते कार सवार गाड़ी छोडक़र फरार हो गए तो पिकअप सवारों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिकअप सवार क्षेत्रीय विधायक के शराब की दुकान का शटर तोड़ रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक अरुणकांत यादव की अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। अहरौला थाना क्षेत्र के खांवपुर चंदू गांव निवासी विमल यादव इस दुकान की देखरेख करते हैं। सोमवार की शाम विमल यादव अपनी कार से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहीं गए हुए थे। वहां से लौटते समय रात करीब एक बजे जैसे ही फुलवरिया बाजार पहुंचे तो देखा कि दुकान से थोड़े दूर पर एक पिकअप खड़ी है। पिकअप सवार शराब की दुकान का शटर तोडने का प्रयास कर रहे थे। विमल आदि ने शोर मचाया तो मनबढ़ पिकअप में बैठकर भागने लगे। इस दौरान विमल आदि ने भी अपनी कार से उनका पीछा किया। पिकअप सवार गनवारा बाजार में अपनी पिकअप रोक लिया। पिकअप रुकने पर विमल ने भी अपनी कार रोक दी। तभी पिकअप सवार चार से पांच लोग हाथों में असलहा लेकर कार की तरफ दौड़े। भय के चलते कार में सवार लोग फरार हो गए तो मनबढ़ उनकी गाड़ी को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना रात को ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना कर वापस लौट गई। विमल यादव ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। जबकि एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, ना ही रिपोर्ट दर्ज है। अपने स्तर से पिकअप सवारों का पता लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें