फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव में रविवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के पति-पत्नी और बेटी को घायल कर दिया। इन तीनों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। घायलों में रामचेत निषाद (45) उसकी पत्नी बिंदू देवी (42) और बेटी सीता (20) का नाम शामिल हैं। यह लोग अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव के निवासी हैं। रामचेत की जमीन से गांव के कुछ लोग जबरन रास्ता ले जा रहे हैं। रविवार को इसकी जानकारी होने पर रामचेत ने विरोध किया। जिस पर मनबढ़ उसे पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी और बेटी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रामचेत ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें