निजामाबाद (आजमगढ़)। नेवादां गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को चकमार्ग को कुछ लोगों द्वारा उखाड़ने और सही न कराने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप समस्या के निराकरण की मांग की।
पीड़ित अर्जुन यादव ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व घर के सामने अपने बाग के नंबर में सभी की सहमती पर मिट्टी पटवाया गया और प्रधान ने वहां खड़ंजा बिछवा दिया। जिससे लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत हो रही थी लेकिन दो दिन पूर्व विपक्षियों ने खड़ंजा उखाड़ दिया। जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने विपक्षियों को डांट-फटकार कर खड़ंजा लगाने को कहा लेकिन अभी तक खड़ंजा नहीं लगाया गया। अर्जुन ने ज्ञापन सौंप एसडीएम से खड़ंजा पुन: बिछवाने की मांग की। साथ ही यह भी बताया कि विपक्षी से धमकी दे रहे हैं। उसने अपने जानमाल के सुरक्षा की भी गुहार लगाई।