फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में आग लगने से महिला और दो पशु झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर गांव सोनू यादव पुत्र स्व. त्रिभुवन के रिहाईशी मड़ई में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जहां मड़ई सहित भीतर रखे गए हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से सोनू की मां कलावती देवी (45) और दो पशु भी झलस गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर सोनू मड़ई डालकर परिवार के साथ रहता है। बगल में स्थित मड़ई में पशुओं को बांधता है। शनिवार की रात करीब दस बजे अचानक तेज धुआं और आग की लपटें उठने पर सोनू को जानकारी हुई तो शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचकर आग पर काबू पाए। लेकिन तब तक मड़ई समेत भीतर रखा गया सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस और पड़िया झुलस गई। आग बुझाने के चक्कर में सोनू की मां कलावती देवी का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें