फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किसानों के नाम पर निकला 12 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा और हरैया गांव निवासी चार किसानों को पता ही नहीं और इनके नाम पर किसी ने फर्जी तरीके से 12 लाख रुपये का लोन निकाल लिया है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल जैराजपुर में स्थित इलाहाबाद बैंक से निकाले गए इस लोन की जानकारी होने पर गुरुवार को किसानों ने बैंक पहुंच कर प्रदर्शन कर नाराजगी जताया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बिलरियागंज थाने में तहरीर दी। पीड़ित किसानों में जिनके नाम से किसान क्रेडिट के जरिए जालसाजों ने लोन निकाला है। उसमें बिलबल, रामप्रसाद यादव, रामकिशुन और महेश का नाम शामिल है। यह सभी लोग रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा और हरैया गांव के निवासी हैं। इनमें से किसी के नाम पर पांच लाख तो किसी के नाम पर 3.90 लाख, 2.85 लाख और 1.25 लाख रुपयेे शामिल हैं। इन सभी किसानों का लोन बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित बिंदवल जयराजपुर में स्थित इलाहाबाद बैंक में है। किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड अपनी सुविधा के लिए बनवाया था। जबकि बैंक कर्मियों की मिली भगत से इसका फायदा जालसाजों ने उठा लिया। फर्जी तरीके से लोन लिए जाने की जानकारी होने पर चारो किसान गुरुवार को बैंक की शाखा पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रबंधक से शिकायत की। बिलरियागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पल्टन यादव, जिला पंचायत सदस्य सूर्यभान यादव, रामप्रसाद, नामवर, लालजी, रामदरश आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक मनमोहन गुप्ता ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा किस तरह से और किसने किया है। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें