मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव के पास बुधवार रात आठ सड़क पार कर रहे विजय उर्फ़ गोलू (04) पुत्र रामसेवक को स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन सवार फरार हो गए। गोलू अपने घर के सामने से सड़क पार कर रहा था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ था। गोलू दो भाइयों में छोटा था। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी।