फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लह़ुआं रामपुर गांव में सोमवार की देर शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लहुआं रामपुर गांव निवासी अनिल राजभर की पत्नी अंजू 24 ने सोमवार की देर शाम खुद को कमरे बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने कमरे के जंगले को खोलकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। कमरे में लगे चूल्ले के सहारे अंजू का शव लटक रहा था। आनन-फानन में घटना की सूचना देवगांव कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें