फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कैशियर से 36 हजार की लूट

Mon, 18 Dec 2017 11:41 PM IST
जालौन, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
दिल्ली लूट - फोटो : self
विज्ञापन
सिरसा कलार में तीन दिन में दूसरी बार बदमाशों ने लूट की। गैस एजेंसी के कैशियर से 36 हजार लूट लिए। कैशियर एजेंसी का काम निपटाकर कर्मचारियों के साथ गांव लौट रहा था। दो दिन पहले भी उसी जगह पर बदमाशों ने बहन का फलदान लेकर जा रहे बाइक सवार भाइयों को लूटा था। कैशियर ने लूट करने वाले एक बदमाश को पहचान लिया। इस बदमाश का दो दिन पहले हुई लूट में भी नाम आया था। कैशियर ने थाने पहुंच कर लूट की तहरीर दी। एसओ जाकिर हुसैन का कहना है कि मामला रंगदारी को लेकर मारपीट का है। एक आरोपी की पहचान भी हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा में संचालित एक गैस एजेंसी के कर्मचारी काम से रविवार को हदरुख गए थे। काम निपटने के बाद शाम सात बजे लोडर से लौट रहे थे। लोडर जैसे ही सिरसाकलार के तरसौर बंबा के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार लोग लोडर के सामने आकर खड़े हो गए। चालक सुरेश के लोडर रोकते ही बदमाश बाइकों से उतर कर आए और उसे घसीटकर बाहर करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

इसके बाद बदमाशों ने लोडर के शीशे तोड़ डाले और लोडर में बैठे गैस एजेंसी के कैशियर जयंत कुमार से बैग छीन लिया। उस बैग में 36 हजार रुपये थे। बदमाश बैग लेकर भाग निकले। कैशियर ने तुरंत फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। कैशियर ने अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी और लूट करने वाले बदमाशाें में एक को पहचान लिया।
विज्ञापन


उन्होंने उसका नाम प्रांशु बताया है। दो दिन पहले इसी तरसौर बंबे पर कानपुर देहात से शेखपुर बुजुर्ग बहन का फलदान लेकर जा रहे युवक व दो साथियों के साथ बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश 23 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए थे। उस लूट में भी प्रांशु का नाम आया था। सीओ जालौन संजय शर्मा ने सिरसा कलार व कुठौंद थाने की पुलिस को बदमाशों की तलाश में लगाया है। सिरसा कलार थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें