फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोए हुए किशोर को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी/बरठीं(बिलासपुर)।
बरठीं क्षेत्र के छत गांव में बीती रात 16 वर्षीय किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किशोर अपनी मां के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान सांप ने उसे काट दिया। हालांकि किशोर का फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने किशोर का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जानकारी के अनुसार छत गांव का शेंकी पुत्र देशराज बीती रात को अपनी मां के साथ सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे के आसपास उसके कंधे पर किसी ने काट लिया। इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसको देखकर रात को ही युवक के परिजन उसे बरठीं अस्पताल ले गए। मगर यहां पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर यहां पर भी उसकी हालत नहीं सुधरी और बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई। माता-पिता का इकलौता चिराग होने के कारण परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेंकी के पिता देशराज बस चालक है। घर में तीन बहनों में शेंकी सबसे छोटा था। एक बहन की शादी हो गई है। हालांकि मृतक के कंधे पर किसी चीज के काटने के निशान मिले हैं। इससे शक जताया जा रहा है कि सांप ने ही किशोर को काटा था। हालांकि बुधवार को जब कमरे में छानबीन की तो बिस्तर के नजदीक बिच्छू भी मिला। हालांकि डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच के मुताबिक किशोर को सांप ने ही काटा है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बुधवार को मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें