फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद से नाराज महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर डगरा के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर मरने वाली महिला की दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे उसके पिता ने पहचान की। बताया कि वह अपने घर पर विवाद होने से नाराज होकर निकली और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार को जहां महिला की शिनाख्त होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। तभी शाम को इसी स्थान पर गरीब नवाज एक्सप्रेस के सामने कूदकर अधेड़ ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के असरी गांव निवासी मीला देवी (40) पत्नी प्रकाश चार बच्चों की मां थी। उसका मायका दीदारगंज थाने के निकासीपुर गांव में था। मंगलवार को मीला का घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकली और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर मां के लापता होने पर बच्चों ने अपने ननिहाल फोनकर सूचना दिए तो मीला के पिता बेटी को तलाशने लगे। बुधवार को वह जिला अस्पताल के मोर्चरी पर पहुंचकर उसकी पहचान किया। मीला की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस अभी उसके मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट पाती कि बुधवार को जहां मीला कटकर मरी थी। वहीं पर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर 45 वर्षीय अधेड़ ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मीला के मामले में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। बुधवार को आत्महत्या करने वाले की पहचान कराने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें