फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरी, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई मोड़ पर स्थित दुर्गा मंदिर का दरवाजा तोड़कर शनिवार की रात चोर भीतर घुसे और करीब पांच हजार रुपये नगद और 35 पीतल का घंटा चुरा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर वहां क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरदह-बूढनपुर प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना पर एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। करूई मोड़ पर स्थित प्राचीन दुर्गा जी मंदिर पर क्षेत्र के लोचनदास पुजारी हैं। लोचनदास ने बताया कि शनिवार की रात वह आरती और भोग लगाने के बाद मंदिर का गेट बंद कर घर चले गए। रविवार की अलसुबह पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है। भीतर चढ़ावा का करीब पांच हजार रुपये, 35 पीतल के छोटे-बड़े घंटे गायब थे। लोचनदास के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। लोग सुबह छह बजे के करीब मंदिर के पास बरदह-बूढनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर घटना के जल्द खुलासे की मांग करने लगे। सड़क जाम होने की सूचना पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास की, पर ग्रामीणों की जिद के आगे पुलिस की एक न चली। करीब एक घंटे बाद एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे। गांव वालों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। एसओ के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। बता दें कि इस मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि करीब दो माह पूर्व भी चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे और हजारों का सामान चुरा ले गए थे। इस घटना का भी खुलासा जल्द करने का पुलिस ने दावा किया था, पर अभी तक खुलासा नहीं हो सका। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा जल्द करने का निर्देश एसओ दीदारगंज को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें