ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने वाला युवक जेल भेजा
पिलखुवा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी के कार्य में बाधा व मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को जेल भेज दिया है। शनिवार देर रात आरोपी अपने मामा के साथ कार से कहीं जा रहा था। खेड़ा गेट के पास उसकी गाड़ी में किसी ने टक्कर मार दी। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी दोनों का मामला सुलझाने लगा। इसी दौरान आरोपी अभिषेक ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ भिड़ गया और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इस बाबत पिलखुवा कोतवाली में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने भोजपुर थाना के गांव अतरौली निवासी अभिषेक के खिलाफ कार्य में बाधा डालने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो