फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस रोकवाकर मनबढ़ों ने यात्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रानी की सराय। थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बस रुकवाकर मनबढ़ों ने एक यात्री को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही परिचालक के पास मौजूद 28 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कंडक्टर की तलाशी ली तो उसके मौजे से रुपये बरामद किए। परिचालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी अभिषेक सिंह जौनपुर डिपो में कंडक्टर है। वह बुधवार शाम बस लेकर जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। बस में रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार निवासी एक व्यक्ति भी यात्रा कर रहा था। बस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद होने पर मनबढ़ ने देख लेने की धमकी दी थी। जैसे ही बस कोटिला बाजार पहुंची तो वहां पहले से मौजूद 15 से अधिक युवक खड़े थे। बस रुकते ही सभी मनबढ़ बस में घुस गए और यात्री को मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मनबढ़ परिचालक के पास मौजूद 28 सौ रुपये भी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह बस में सवार यात्रियों को अपने साथ थाने लाए। जहां तलाशी लेने पर कंडक्टर के पास से लूटे गए रुपये े उसके मौजे से बरामद हुए। कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें