फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मिले नगर पंचायतों के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत के अध्यक्ष बदरे आलम पर सभासदों के साथ हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे के विरोध में विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी को घटना के समय का वीडियो दिखाया और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को वापस कराने की मांग की। बताते चलें कि हाल ही में माहुल नगर पंचायत में हो रहे निर्माण का कुछ सभासदों ने मानक के अनुसार कार्य न होने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में काफी बहसबाजी हुई। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बदरे आलम ने सभासदों पर और सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर पहले मुकदमा दर्ज हुआ जब इस बात की जानकारी सभासदों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे दिन पुलिस ने सभासदों की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बदरे आलम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को कई नगर पंचायतों के नगर पंचायत अध्यक्ष जिलाधिकारी के पास पहुंचे और इस मुकदमे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जिलाधिकारी को घटना के समय का वीडियो दिखाया और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद प्रेमा यादव, माहुल बदरे आलम सहित कई नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें