फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में सात घायल, कार का शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। जबकि कुछ लोगों ने कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी को घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। एक पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। घायलों में देवराज सोनकर (55) उसका बेटा लल्लू (30), बेटी मीरा (32), अन्नू (28), पूजा (38) बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव और दूसरे पक्ष से सुरेश सोनकर (32), उसकी बहन चंपा (22) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना गांव के निवासी हैं। देवराज की बेटी पूजा से सुरेश के भाई पिंटू से शादी हुई थी। जबकि अन्नू से सुरेश की शादी हुई है। छह जुलाई को पिंटू अपनी ससुराल में जहर खाकर जान दे दिया। सुरेश आदि पिंटू की मौत के लिए देवराज को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रविवार की सुबह देवराज अपने बस्त्रत्त्ेटा और बेटियों के साथ सुरेश के घर पहुंचा। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान कार का शीशा तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बीच बचाव कर घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराई। जहां सभी का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में सुरेश ने देवराज आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें