फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खरीद गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पड़ोसी महिला से 35 हजार रुपये में एक किशोरी को खरीद उसे बंधक बनाकर गैंगरेप और अश्लील सीडी बनाने वाले तीन आरोपियों के घर गुरुवार की सुबह अहरौला थाने की पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। महिला से ही पूछताछ के आधार पर इन आरोपियों के नाम और पते की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने किशोरी को जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार के पास स्थित एक किराए के मकान में चार दिनों तक उसे बंधक बनाया था। उसके बाद उसे छोड़ दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में माहुल कस्बा निवासी आमिर पुत्र सदरुद्दीन, आमिर पुत्र मो. अमर और सुदीप उर्फ शिवदीप पुत्र मिठाई हैं। जबकि फरार महिला भी इसी कस्बे की रहने वाली है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी 16 मार्च 2018 को गायब हो गई। परिवार के लोगों ने 20 मार्च को थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाशी के दौरान ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस को 21 मार्च को किशोरी को शाहगंज रेलवे स्टेशन से बरामद किया। मेडिकल मुआयना के बाद पीड़िता का कलम बंद बयान हुआ। इस दौरान किशोरी ने माहुल कस्बे की रहने वाली महिला का नाम बताया। किशोरी के मुताबिक महिला उसे घर से अगवा कर सिवान में ले गई। जहां कार में तीन लोग पहले से मौजूद थे। उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर जौनपुर की तरफ चल दिए। कुछ दूर आगे जाने के बाद महिला रुपये लेकर गाडी़ से उतर गई। जबकि तीनों ने उसे शाहगंज बाजार के पास कमरे में रखकर गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुुलिस एक सप्ताह पूर्व महिला को गिरफ्तार कर ली। उससे हुई पूछताछ के दौरान इन तीनों के नाम और पते की जानकारी हुई। महिला ने ही 35 हजार रुपये में बेचने की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गुरुवार की सुबह एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी अपनी टीम के साथ इनके घर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें