फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय बीता फिर नहीं जांच नहीं हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के लक्षिरामपुर स्थित वेदांता अस्पताल के जांच की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है। लेकिन अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। 22 जून को वेदांता अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान अतरौलिया के रहने वाले परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर अपने परिजन की मौत के बाद भी उसे अस्पताल में रखकर इलाज करने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर अस्पताल कर्मियों और मृतक के परिजनों में मारपीट भी हुई थी। कई सामाजिक संगठन पीड़ित परिवार के साथ अस्पताल के खिलाफ सड़क पर उतर आये थे। परिणाम यह हुआ कि डीएम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया। जिस पर शहर कोतवाली में डॉ. शिशिर जायसवाल समेत तीन के खिलाफ नमजद मुकदमा दर्ज हुआ। डीएम के निर्देश पर ही सीएमओ ने डॉ. परवेज अख्तर के नेतृत्व में तीन सदस्यी जांच टीम 29 जून को गठित कर दी। जांच टीम को तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। समय सीमा बीत चुकी है लेकिन जांच टीम अभी अपनी जांच पूरी नहीं कर सकी है। गुरुवार को शिकायतकर्ता पक्ष ने जांच टीम के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। डॉ. परवेज ने बताया कि अभी शिकायतकर्ता पक्ष को शुक्रवार को भी बयान के लिए बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट सीएमओ को अभी दो से तीन दिन में सौंपी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें