फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नहीं गिरफ्तार हो सके लूटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव में तीन दिन पूर्व लाइसेंसी असलहे के बट से घायल कर दो सगे भाईयों से 47 हजार रुपये, चेन और अंगूठी लूटने वाले आरोपी दो सगे भाईयों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस नहीं गिरफ्तार कर सकी है। पीड़ित ने पुलिस के अधिकारियों से आरोपियों के जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित संजय कन्नौजिया मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव के निवासी हैं। संजय के मुताबिक उनके पास गेहूं काटने वाली कंबाइन मशीन है। दस अप्रैल को वह अपनी मशीन से गेहूं काटकर लौट रहे थे। जैसे ही गंभीरपुर थाने के भोपालपुर गांव में पहुंचे कि गांव के विनोद राय अपने भाई अर्जुन उर्फ अनुरुद्ध राय को लेकर पहुंचे और दोनों संजय को पीटने लगे। बीच बचाव करने में मनबढ़ों ने संजय के भाई सुनील को भी घायल कर दिया। साथ ही इनके पास मौजूद 47 हजार रुपये, 15 ग्राम सोने की चेन और अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में संजय कन्नौजिया ने गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज करने के बाद भी आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें