फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत पुलिस की हिरासत से भागा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फर्जी मेडिकल बिल से भुगतान के आरोपी सिपाही को पीलीभीत पुलिस ने एसपी कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही उसे ले जाने लगे तो वह जीप से कूद कर भाग गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। उसे कचहरी के पास तांगा स्टैंड से पकड़ लिया। इसके बाद पीलीभीत पुलिस उसे साथ ले गई।
विज्ञापन


पीलीभीत में तैनाती के दौरान सिपाही आशू यादव ने फर्जी मेडिकल बिल बनाकर उसका भुगतान करा लिया था। इसका मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस बीच सिपाही का तबादला मैनपुरी में हो गया। वह पुलिस लाइन में चालक के पद पर तैनात है। उधर पीलीभीत में जांच के बाद सिपाही को फर्जी भुगतान के मामले में दोषी पाया गया।

शुक्रवार को पीलीभीत पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी राजेश एस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी ने आशू को फोन कर कार्यालय बुलाया। यहां उसे पीलीभीत पुलिस को सौंप दिया गया। जैसे ही पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाया वह कूदकर भाग गया। जब तक कोई कुछ समय पाता वह काफी दूर निकल चुका था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जानकारी होने के बाद मैनपुरी पुलिस भी सिपाही के पीछे दौड़ गई। काफी देर पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को दीवानी के पास तांगा स्टैंड पर दबोच लिया। गिरफ्तारी करने के बाद पीलीभीत पुलिस उसे साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें