अहरौला। थाना क्षेत्र के गौरी गांव के सिवान में मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाश महिला को धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास से 20 हजार रुपये छीन ले गए। दोनों बदमाश अपना मुंह बांधे हुए थे। घटना के संबंध में महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित महिला महरुनिशा पत्नी मो. सलीम अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव की रहने वाली है। वह अपने मकान का निर्माण करवा रही है। भवन निर्माण में सामान आदि खरीदने के लिए मंगलवार को वह यूबीआई खजुरी पहुंची और अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाली। रुपये लेकर महरुनिशा पैदल ही घर लौट रही थी। जैसे ही वह अपने गांव के सिवान में पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और महरुनिशा को धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही उसके पास मौजूद रुपये छीन ले गए। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।