फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटोरिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के सठियांव चौराहे पर रविवार की शाम अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह दूसरे आटो से उतरकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत मो. यासिन (62) पुत्र रहमतुल्ला मुबारकपुर कस्बे के पुरा खिजिर मुहल्ले के निवासी थे। तीन बेटी और तीन बेटों के पिता मो. यासिन किसी काम से जिला मुख्यालय आए हुए थे। यहां से शाम को आटोरिक्शा में बैठकर घर जाते समय सठियांव बाजार पहुंचेे और आटो से उतरकर किसी काम के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी उधर से गुजरे अनियंत्रित आटो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें