फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर जा रहे दंपति से युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में शाम के समय घर जाते एक दंपती से दो युवकों ने मारपीट की है। पति-पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई है। बेला गांव निवासी मनमोहन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार शाम वह नादौन बाजार में अपनी दुकान बंद करके जब पत्नी सहित बाइक पर घर जा रहा था तो रास्ते में सेरीकल्चर कार्यालय के निकट एक वाहन सड़क में खड़ा था और इसके पास कुछ युवक खड़े थे।
विज्ञापन

जब उसने युवकों से बाइक निकालने के लिए रास्ता देने के लिए कहा तो शमशेर और मक्खन नामक युवक उनके साथ उलझ पड़े। इनमें से एक युवक ने पहले उसे थप्पड़ मारा और जब उसकी पत्नी बीच बचाव में आईं तो उसे भी युवक ने थप्पड़ मार दिया। मनमोहन ने बताया कि उसकी पत्नी को थप्पड़ मारने के बाद युवक ने उसके पैर पर पत्थर मार दिया। जिससे उसके पैर पर भी चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों का मेडिकल करवा दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें