मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में मंगलवार की शाम घर से खेलने के लिए बाहर निकले तीन वर्षीय बालक की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को उसकी लाश उतराई मिली। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जौनपुर शहर के रहने वाले परवेज की ससुराल दीदारगंज थाने के भादो गांव में है। परवेज की पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे सहनाज के साथ एक सप्ताह पूर्व मायके आई हुई थी। मंगलवार की दोपहर सहनाज खेलने के लिए बाहर निकला इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर शाम तक सहनाज का कोई पता नहीं चलने पर परिवार के लोग खोजबीन शुरू किया, लेकिन वह मिला नहीं। बुधवार की सुबह सहनाज की लाश घर से थोड़े दूर पर पोखरी के पानी में उतराई मिली। वह दो भाई बहन में छोटा था। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।