फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव सांजरवास में 30 जुलाई की देर शाम बिजली पोल के विवाद में हुई हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपियों को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 30 जुलाई को गांव सांजरवास में बिजली के टूटे पोल को उठाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में घायल संदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अनिल के बयान पर 12 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार देर शाम को गांव सांजरवास निवासी हरपाल और मालाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आरोपी गांव सांजरवास निवासी रमेश उर्फ भोलू, मुकेश कुमार, विक्की, विक्रम, रामबीर और सोनू को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें