फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला देती है अपराधियों को संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की प्रेमिका अंबेडकरनगर में वकील है। वह आरोपियों को संरक्षण और आवश्यकता पड़ने पर मदद करती है। एसपी अजय कुमार साहनी ने विवेचना में महिला को भी आरोपी बनाने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया शिशिर त्रिवेदी को दिया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में गिरफ्तार आरोपी राकेश वर्मा ने बताया कि अंबेडकर नगर जिले की रहने वाली एक महिला वकील उसकी प्रेमिका है। राकेश के जरिए गिरोह के अन्य सदस्य भी महिला वकील से अक्सर मिलते-जुलते रहते हैं। अधिवक्ता ना केवल इस गिरोह के सदस्यों का मुकदमा लड़ती है, बल्कि अपने यहां संरक्षण भी देती है। नौ मार्च को दीपक मिश्रा, रणविजय यादव, गोपाल सिंह और राकेश वर्मा ने मिलकर यूबीआई अतरौलिया परिसर से जब 15.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सबसे पहले वकील के लिए स्कूटी खरीदी गई। हालांकि उसे अभी वे दे नहीं पाए थे। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर एसपी अजय कुमार साहनी ने प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया शिशिर त्रिवेदी को विवेचना के जरिए महिला वकील के नाम का भी खुलासा करने और आरोपी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें