बलरामपुर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहदेवइत गांव के पास सोमवार की रात जहरखुरान अधेड़ कंचन गोंड़ (70) को नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये, मोबाइल आदि लूट लिया और उसे सड़क किनारे अचेतावस्था में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजवा दिया। कंचन मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव का निवासी है। घर वालों ने बताया कि कंचन रविवार को एक मुकदमे की पैरवी के लिए लखनऊ गए हुए थे। सोमवार को वह बस में बैठकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कंचन जहर खुरान गिरोह के सदस्यों के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से दस हजार रुपये, मोबाइल आदि लूटकर जहरखुरानों ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहदेवइत गांव के पास सड़क के किनारे फेंक दिया।