फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खातों से डेढ़ लाख रुपये की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों साइबर क्राइम र्की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सोमवार को मुबारकपुर कस्बे के रहने वाले दो और पीड़ितों ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जालसाज खाते से 1.50 लाख रुपये की खरीदारी कर लिया। पीड़ितों में फारुख आजमी पुत्र अनवर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी मुहल्ले का निवासी है। 20 सितंबर को वह कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकाला। इसके बाद उसके खाते से 21 सितंबर से लेकर 24 सितंबर के बीच सात किस्तों में 98284 रुपये की खरीदारी की गई। फारुख के मुहल्ले के रहने वाले आतिफ के खाते से जालसाज पांच किस्तों में 49 हजार रुपये की खरीदारी कर लिया। इन दोनों के मुताबिक मुबारकपुर कस्बे के ज्यादातर लोगों के खाते से आए दिन खरीदारी कर ली जा रही है। उधर क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो आनलाइन बैंक खातों से खरीदारी करने वाले बदमाश की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही। लेकिन बदमाश अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें