फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दुकानदार ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेट ट्रेन के आगे कूदकर दुकानदार ने आत्महत्या कर ली। वह परिवार में झगड़ा होने के बाद घर से निकला था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

फूलपुुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमार (45) पुत्र केरा ने अंबारी बाजार में बैग सिलने और चेन लगाने की दुकान खोली थी। रविवार को वो घर पर ही था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिवार में उसका विवाद हो गया। झगड़ा होने के बाद वो घर से निकल गया। साढ़े तीन बजे आजमगढ़ से शाहगंज की ओर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बहाउद्दीनपुर गांव में पहुंची कि राजकुमार ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों के जरिये घर वालों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार सहित आसपास गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। राजकुमार तीन बेटा और एक बेटी का पिता था। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। मौत के कारण का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें