फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से लाइनमैन और बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव और मुबारकपुर थाने के हाजीपुर बम्हौर गांव में बुधवार की सुबह करेंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन और बालक झुलस गया। गांव वालों के सहयोग से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसा लाइनमैन अभिषेक (25) पुत्र हरिशंकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव का निवासी है। वह प्राइवेट लाइनमैन है। बुधवार को बनकटा गांव में बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान करेंट लगने से वह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसीक्रम में मुबारकपुर थाने के हाजीपुर बम्हौर गांव निवासी अमित (8) पुत्र सुरेंद्र बुधवार की सुबह घर से स्कूल जा रहा था। गांव में रास्ते पर बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। करेंट लगने से अमित झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें