फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से नगदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया गांव निवासी तीन लोगों के घर में गुरुवार की खिड़की तोड़कर भीतर घुसे चोर 63 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों में मो. खालिद गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया गांव का निवासी है। उसने बताया कि गुरुवार की रात चोर खिड़की तोड़कर मकान के भीतर घुसे और आलमारी, बक्सा का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगद और दो सोने का हार, आठ सोने की चूड़ी, दो सोने का लॉकेट, पांच सोने का चेन, पांच सोने की अंगूठी चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे जब महिलाओं ने अंदर का दरवाजा खोलना चाहा तो नहीं खुला। बाद में चेक करने पर पता चला कि चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुसे थे। इसी गांव के रहने वाले जाहिद के घर में भी चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुसे। बक्सा तोड़कर 25 हजार रुपये नगद और एक सोने का लाकेट, दो अंगूठी आदि चुरा लिया। जाहिद के मकान के भीतर चार बजे भोर में किसी के होने की आहट मिलने पर जाहिद दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। इसी गांव के रहने वाले रियाज अहमद के मकान में घुसे चोर 18 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा। घटना की विधिवत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें