फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार शराब न देने पर हंसिए से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में स्थित देशी शराब के सेल्समैन ने सोमवार की दोपहर उधार शराब देने से इंकार कर दिया तो मनबढ़ ने उस पर हंसिए से हमला कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायल विजय यादव (32) पुत्र दुलार शहर कोतवाली क्षेत्र के पगरा गांव का निवासी है। वह सुरजनपुर गांव में स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। सोमवार की सुबह सुरजनपुर गांव निवासी रामसिंगार सिंह ठेके पर पहुंचा और एक शीशी शराब पीकर गेहूं काटने चला गया। दोपहर को उसे पुन: ठेके पर पहुंचा और सेल्समैन से उधार शराब मांगने लगा। विजय ने देने से इंकार कर दिया तो रामसिंगार ने हंसिए से उसके पेट में हमलाकर घायल कर दिया। घटना के बाद रामसिंगार फरार हो गया। जबकि घायल विजय को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। विजय ने रामसिंगार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें