फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा और सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की जांच करेंगे बंदोबस्त अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में हो देरी पर कमिश्नर और जिलाधिकारी को मिली चेतावनी का असर दिखने लगा है। प्रशासन ने अब रास्जस्व संबंधी शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है। बड़ी संख्या में राजस्व वादों के पेंडिंग रहने पर राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने कमिश्नर के रविंद्र नायक और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने राजस्व वादों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर ग्रामसभा और 132 आदि की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों की जांच के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रकाश राय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें ऐसे प्रकरणों में यथाशीघ्र जांच करके अपनी आख्या एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रभारी अधिकारी राजस्व अभिलेखागार को निर्देशित किया गया है कि बंदोबस्त अधिकारी को वांछित राजस्व अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके अलावा सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण, फर्जी इन्द्राज आदि से संबंधित यदि कोई भी व्यक्ति सूचना देना चाहता है तो बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के मोबाइल-9452512381 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें