आजमगढ़ । पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एंटी भू माफियाओं की होने वाली आनलाइन फिडिंग के संबंध में कार्यशाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक एसपी, डीएम सहित अन्य अधिकारियों के यहां भू माफियाओं के विरुद्ध मिलने वाली शिकायतों को आनलाइन किया जाएगा। ताकि इंटरनेट के जरिए तुरंत लोगों को इसकी जानकारी हो सके। कार्यशाला में मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को डाटा फिडिंग की विधिवत जानकारी दी गई। साथ ही अब तक हुई फीडिंग की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर सीओ और थानों के कंप्यूटर आपरेटर, एनआईसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, ई. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद यादव, डिस्ट्रिीक्ट कोर्डिनेटर सीसीटीएनएस आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।