आजमगढ़ । अतरौलिया थाना क्षेत्र के बैंसपुर बसहिया गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को थाने में चकरोड काटकर खेत में मिलाने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अतरौलिया थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी ललई पुत्र रामसुभग सहित छह लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपीगण गांव के रास्ते को काटकर अपने खेत में मिलाकर उसमें गेहूं बो दिए हैं।