फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव में शुक्रवार को आयोजित खुली बैठक में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक को गंभीर चोट आई। घायल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो ग्राम के कोटेदार की मनमानी के विरुद्ध 18 जुलाई को तहसील दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम लालगंज ने बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए बीडीओ ने एडीओ पंचायत को भेजा था। रणमों गांव के डीह बाबा स्थान पर ग्रामीणों की खुली बैठक बुलाई गई। इसी बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद अधिकारी भी वहां से चले गए। इस घटना में शिकायतकर्ता श्यामसुंदर यादव घायल हो गए। श्यामसुंदर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें