फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ से महिला को गिरफ्तार कर उसकी कैद से किशोरी को मुक्त कराया है। गंभीरपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 14 जून से घर से लापता थी। बताया जाता है कि वो 16 जून से महिला की कैद में थी। पुलिस गिरफ्तार महिला के गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार महिला राधिका यादव पत्नी राजेंद्र यादव जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के देवराई गांव की निवासी है। जौनपुर शहर के सिपाह पुलिस चौकी के पीछे किराए के मकान में रहती है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 14 जून को घर से नाराज होकर निकल गई और आजमगढ़ स्थित फुरकान अस्पताल के पास पहुंची। किशोरी की मुलाकात एक अन्य महिला से हुई। महिला किशोरी को बहला-फुसलाकर घर ले गई। 16 जून को महिला किशोरी को घर पहुंचाने के बहाने जौनपुर लेकर चली गई। राधिका के घर किशोरी को रखकर चली गई। तभी से राधिका के यहां किशोरी कैद थी। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी ने दो दिन पूर्व रिश्तेदार को फोन कर बताया कि वो जौनपुर में है। मंगलवार को पता चला कि राधिका बरदह थाने के जिवली मोड़ के पास किसी काम से आ रही है। पुलिस ने राधिका को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर घर से किशोरी को बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि राधिका के गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इनकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें