फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से मारुती सवार चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित प्राइवेट बस की टक्कर से मारुति सवार एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पु लिस पहुंची। मारुति और बस को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

घायल होने वालों में श्याम राजभर (40), आद्या राजभर (60) उसकी बेटी मनीषा (25) और सुमिरन (70) शामिल हैं। यह सभी अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव के निवासी हैं। रविवार को अभयपुर से बारात बिलरियागंज थाना क्षेत्र में कहीं गई थी। यह लोग सोमवार की सुबह मारुति कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही खजुरी गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित बस ने मारुति में टक्कर मार दी। इसमें यह चारों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें