फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बीस करोड़ का 47 बोरी गांजा बरामद, रखा हुआ था मंदिर के पास 

Sat, 09 Jan 2021 03:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
थाना परिसर में रखा बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के पवई  थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास से गुजरी सिक्स लेन पर पवई थाना व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए  47 बोरी गांजा बरामद किया। एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये नकद व तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार भी किया गया। बरामद गांजे  की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुर गांव से गुजरे सिक्स लेन के किनारे स्थित एक मंदिर के पास भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसओ पवई अयोध्या तिवारी व स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने 47 बोरी गांजा बरामद किया।

इसके साथ ही तीन लाख रुपये नकद व तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। बरामदगी के बाद तहसीलदार नवीन प्रसाद व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने तौल कराई, तो वजन 16.47 कुंतल मिला।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजमन यादव पुत्र विदेशी यादव निवासी इमादपुर थाना बसखारी जिला आंबेडकर नगर बताया। पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया कि उसने गांजा उड़ीसा से मंगाया है और उसे आंबेडकर नगर में एक व्यापारी को सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें