फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल के हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव के पास छह दिसंबर की सुबह ऑटोरिक्शा में मिली युवक अनिल कुमार की लाश के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। गहन छानबीन के दौरान 16 दिन बाद भी पुलिस किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है। ना ही पूछताछ के दौरान अनिल के नात, रिश्तेदारों की तरफ से ही कोई सुराग मिल सका है। पुलिस का प्रयास जारी है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सईगड़ा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र सूबेदार की लाश छह दिसंबर की सुबह गंभीरपुर थाने के अबूसईदपुर गांव के पास उसके ही ऑटोरिक्शा में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की पहचानकर घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। अनिल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। रिपोर्ट के जरिए पुलिस को यह तो जानकारी हो गई कि अनिल की हत्या की गई है, लेकिन हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अब तक अनिल की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को अलावा उसके करीबी नात, रिश्तेदारों को भी बुलाकर पूछताछ की। पर इन लोगों के जरिए कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। अभी -तक कोई ठोस साक्ष्य या सबूत हाथ नहीं लग सका है। गुत्थी सुलझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें