फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर फेंकी मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव के सिवान में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार सुबह हत्या कर फेंकी हुई युवती की लाश मिली। इसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत में गोबर फेंकने गई महिला ने शव देखा तो गांव के लोगों को बताया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी रविशंकर छवि, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह फारेंसिक टीम और खोजी कुत्ता लेकर मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान शव के पास खून से सना चाकू पड़ा मिला। युवती के सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार लाश किसी 20 वर्षीय युवती की है। इसका रंग गोरा था। टीशर्ट, नीले रंग की जिंस पैंट और जूती पहने हुए थी। उसके कान, नाक और गले में कुछ नहीं था। युवती के पहनावे आदि को देखने से वह किसी अच्छे घर से संबंधित मालूम पड़ रही थी। मंगलवार सुबह रौनापार थाने के चिलबिली दान चिलबिली गांव निवासी महिला सुशीला देवी खेत में गोबर फेंकने गई थी। इस दौरान उसने गांव के त्रिभुवन पटेल के गन्ने के खेत में युवती की लाश पड़ी देख लोगों को बताई तो प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घटनास्थल लाटघाट-रौनापार मार्ग से सटा बताया जा रहा है। इससे पुलिस का अनुमान है कि यह किसी बाहरी व्यक्ति का काम है। वह युवती को बहला-फुसलाकर यहां लाया और उसकी नृशंस हत्याकर लाश फेंक कर फरार हो गया ताकि उसकी पहचान न हो सके। हत्यारोपी ने युवती के गर्दन, सिर पर कई वार किया। दाहिने हाथ में भी चोट के निशान मिले। जांच के दौरान शव से थोड़े दूर चाकू (खुखरी) पड़ी हुई मिली। इस तरह का चाकू अक्सर नेपाली लोगों के पास देखा जाता है। ऐसे में पुलिस लाश की पहचान और मामले के खुलासे के लिए स्थानीय नेपाली लोगों के विषय में भी पता लगवा रही है। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि शिनाख्त होने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सहित अन्य बातों की जानकारी होगी। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें