फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचार्ज कराने गई किशोरी को बंधक बनाकर रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले वृद्ध ने शनिवार को अपनी पोती को बंधक बनाकर बलात्कार करने वाले दुकानदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें क्षेत्र के गोविंदा राजभर नामक युवक को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 23 सितंबर को उसकी 14 वर्षीय पोती क्षेत्र के बरौना बाजार गई थी। खरीदारी के बाद वह गोविंदा राजभर की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंची। इस दौरान दुकानदार ने किशोरी को इधर-उधर की बात करकर रोक दिया। इसके बाद उसे बहलाकर सिवान में ले गया और बंधक बनाकर बलात्कार किया। दूसरे दिन 24 सितंबर की सुबह किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और आपबीती बताई। घटना की थाने पर शिकायत की गई तो पुलिस सक्रिय जरुर हुई पर बगैर कोई कार्रवाई किए ही मामला शांत हो गया। उधर आरोपी सहित उसके परिवार के लोग किशोरी के घर वालों को जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर शनिवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें