फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से बाइक चोरी करते रंगेहाथ धाराया शातिर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया कस्बा स्थित यूनियन बैंक परिसर में बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गये शातिर चोर की पहचान शातिर अपराधी के रुप में की गई है। उस पर हत्या, लूट, छिनैती के कई मामले दर्ज है। यूनियन बैंक की अतरौलिया शाखा पर गुरुवार को भीड़ थी। बैंक के बाहर कई लोग अपनी बाइक खड़ी कर काम निपटाने अंदर गये हुए थे। इसी दौरान परिसर में खड़े एक बाइक में चाभी लगा कर एक युवक भागने लगा। जिसकी बाइक थी उसकी नजर उस पर पड़ी और वह शोर मचाने लगा। इस पर स्थानीय लोगों ने बाइक लेकर भाग रहे चोर को दौड़ा लिया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जम कर पिटायी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के पूछताछ में पकड़ा गया बाइक चोर शातिर अपराधी निकला। उसने अपना नाम वीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू पुत्र सभाजीत निवासी गयापुर थाना जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर बताया। उसने यह भी बताया कि वह अपने मित्र विनय सिंह पुत्र राममिलन सिंह निवासी बेगी कोल थाना जैतपुर अंबेडकर नगर से एक अन्य बाइक से आया था। वह बाइक भी चोरी की ही है, जिसे पुलिस ने यूबीआई से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। वीरेंद्र के पकड़े जाने के बाद साथी विनय सिंह फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। वीरेंद्र का रिकार्ड खंगालने पर यह शातिर अपराधी निकला और इसके खिलाफ अंबेडकर नगर जिले में दो और सुल्तानपुर में एक हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा लूट छिनैती आदि की घटनाओं में भी यह शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें