फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया की रेलिंग तोड़कर पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लढिय़ा गांव के पास गुरुवार की देर रात पुलिया की रेलिंग तोड़कर ट्रक पलट गया। ट्रक पर कटनी से दाल लादकर चालक बिहार जा रहा था। इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। ट्रक का शीशा तोड़कर इन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

ट्रक का चालक राही खान सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के पगिया गांव निवासी और खलासी सत्येंद्र कुमार मिर्जापुर जिले का रहने वाला है। यह दोनों अपने ट्रक पर मध्य प्रदेश के कटनी से अरहर की दाल लादकर बिहार जा रहे थे। जैसे ही ट्रक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लढिय़ा गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़कर नाले में पलट गया। ट्रक पलट जाने से दाल की बोरियां बिखर गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रक मौके पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें