फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद दो बदमाशों ने रची थी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जौनपुर जिले के खुटहन थाने के गायत्री नगर डिहिया बाजार निवासी सराफ श्याम कुमार अग्रहरि की दुकान से 13 मार्च को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का तानाबाना आजमगढ़ और झारखंड के धनबाद जेल में निरुद्ध दो बदमाशों ने बुना था। मोबाइल फोन के जरिए दोनों ने एक दूसरे से बात कर लूट की योजना बनाई और गुर्गों के जरिए इसको अंजाम दिलावाया। 15 मार्च को गिरफ्तार हुए बदमाशों के मोबाइल फोन के डिटेल से मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन

गायत्री नगर डिहिया बाजार निवासी सराफ श्याम कुमार अग्रहरि 13 मार्च की दोपहर अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे और दुकान में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण आदि लूटकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने विरोध करने पर ऑटोरिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया। 15 मार्च को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के सहयोग से एसओ सिधारी ने घेराबंदी कर जौनपुर जिले के खुटहन थाने के चैबाहर गांव निवासी दीपक उर्फ अर्पित तिवारी, प्रतापगढ़ जिले के आशपुर देवसरा थाने के गोविंदपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू, बरदह थाने के गोठाव गांव निवासी सारंधर सिंह उर्फ शक्ति, कंधरापुर थाने के पश्चिमपूरा गांव निवासी अजय यादव और बरदह थाने के हजारेमल गांव निवासी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए एक किलो सोना, 11 किलो चांदी के आभूषणों के अलावा 1.49 लाख रुपये, स्कार्पियो, बाइक, चार से अधिक मोबाइलें और असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों के पास से मिली मोबाइल डिटेल से पता चला कि आजमगढ़ जेल में निरुद्ध धर्मेंद्र पासी, लालू यादव और झारखंड प्रदेश के धनबाद जेल में निरुद्ध अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले अमन सिंह ने घटना की योजना बनाई। फोन पर तीनों बदमाशों ने आपस में बातचीतकर योजना बनाई औैर गुर्गों की मदद से अंजाम दिलवाया था। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से इस बात का खुलासा हुआ कि इस लूट का तानाबाना आजमगढ़ और धनबाद जेल में निरुद्ध तीनों बदमाशों ने बुना था। गिरफ्तार बदमाशों के मोबाइल रिकार्ड से इसकी जानकारी हुई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही कि और किन-किन घटनाओं के तार इनसे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें