फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के जैगहा-फुलेश गांव के बीच 11 जनवरी की रात हत्याकर फेंकी मिली सेल्समैन मनोज कुमार के हत्या का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। पुलिस व्यवसायिक रंजिश मानकर जांच में जुटी हुई है। जौनपुर जिले के खुटहन थाने के सुतौली गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र बलजोर दीदारगंज थाने के खुशवां बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। 12 जनवरी की सुबह उसकी लाश जैगहा-फुलेश गांव के बीच नहर के किनारे खेत में फेंकी मिली। पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस व्यवसायिक विवाद को प्रमुख मानकर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो प्रमुख बिंदुओं का रिकार्ड खंगाला गया, पर कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में व्यवसायिक विवाद का पता लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें